क्रिसमस के लिए सजे स्कूल में तोड़फोड़ के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, CM सरमा ने की तारीफ

Spread the love

 

 

सम के नलबाड़ी जिले में क्रिसमस समारोह के लिए सजे एक स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई दुकानों में भी क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीजों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि चारों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

 

सीएम ने की पुलिस की तारीफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की और जोर देकर कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सभी संस्थानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल में तोड़फोड़ की घटना बुधवार को हुई जब आरोपियों ने कथित तौर पर बेलसोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पाणिगांव में सेंट मैरी स्कूल में घुसकर क्रिसमस समारोह के लिए रखी गई सजावटी चीजों को जला दिया और नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे गैरकानूनी तरीके से परिसर में घुसे थे।’

 

पुलिस ने बताया वीएचपी और बजरंग दल के पदाधिकारी हैं आरोपी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बेलसोर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। हम इसमें शामिल कुछ और लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में विश्व हिंदू परिषद नलबाड़ी के जिला सचिव भास्कर डेका, परिषद के जिला उपाध्यक्ष मानस ज्योति पटगिरी और सहायक सचिव बीजू दत्ता, साथ ही बजरंग दल के जिला संयोजक नयन तालुकदार शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और स्कूल अधिकारियों को गुरुवार को स्कूल परिसर में क्रिसमस समारोह आयोजित न करने की चेतावनी दी। आरोपी नलबाड़ी शहर में क्रिसमस का सामान बेचने वाली कई दुकानों पर भी गए और जैन मंदिर के पास कुछ सामानों में आग लगा दी। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई शॉपिंग मॉल और क्रिसमस का सामान बेचने वाली दुकानों में भी घुसे और तोड़फोड़ की।

और पढ़े  नेपाल की राजनीति में नया इतिहास: PM बालेंद्र की कैबिनेट में 33% महिलाएं, पांच महिला मंत्रियों को अहम जिम्मा

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love