नमो भारत में खुलेआम अश्लीलता, प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

Spread the love

 

 

मेरठ के परतापुर के मेरठ साउथ स्टेशन से साहिबाबाद (दिल्ली) के बीच चलने वाली नमो भारत में एक प्रेमी युगल द्वारा ट्रेन की सीट पर की गई अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती एक प्रतिष्ठित स्कूल की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

 

CCTV फुटेज से सामने आया मामला
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 24 नवंबर का है और रैपिड रेल के कोच में लगे CCTV कैमरे से लिया गया है। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कोच में दो-तीन अन्य यात्री मौजूद हैं, जबकि एक सीट पर बैठा प्रेमी युगल खुलेआम अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है।

छह मिनट का वीडियो, यात्रियों में आक्रोश
वायरल वीडियो की अवधि लगभग छह मिनट बताई जा रही है। यह वीडियो मोदीनगर साउथ स्टेशन से परतापुर के मेरठ साउथ स्टेशन के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा, नैतिकता और सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

रेल प्रबंधन पर उठे सवाल
चर्चा है कि यह वीडियो रैपिड रेल मैनेजमेंट के किसी कर्मचारी द्वारा वायरल किया गया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामला सामने आने के बाद रैपिड रेल प्रशासन की भूमिका और CCTV फुटेज की गोपनीयता को लेकर भी बहस शुरू हो गई है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: मध्यप्रदेश से आए 55 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love