लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 4 तहसीलों में खरीदी जाएगी 1052 हेक्टेयर जमीन, 63 गांवों से गुजरेगा

Spread the love

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से झांसी को जोड़ने वाले 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 1052 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। जिले की चार तहसीलों के 63 गांवों से यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। जिला प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा के तहत इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा, जो झांसी जिले के गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील से होकर गुजरेगा। जिन गांवों से होकर यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा, उनके नाम तय होने के बाद सर्वे कराया गया। चारों तहसीलों में लगभग 20 हजार गाटों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद अब गजट का प्रकाशन कराया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जिन काश्तकारों की जमीन ली जानी हैं, वे 10 दिन में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जमीन की खरीद शुरू की जाएगी।

 

औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास
झांसी में 56 हजार एकड़ में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण विकसित होना है। ऐसे में लिंक एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आवागमन सुलभ हो जाएगा। इससे एक तरफ जहां औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं, जिन गांवों से होकर ये गुजरेगा, वहां का भी तेजी से विकास होगा।

चारों तहसीलों में यह गांव शामिल
सदर तहसील में रनगुवां, परसर, पाली परसर, खिरियापाली, मबई गिर्द, बरगढ़, आरी, कोट, लकारा, रौनीजा, चंदरा, अंबावाय।

टहरौली तहसील में शमशेरपुरा, सुरवई, परगहना, मवई, पिपरा, रावतपुरा, पथरेंडी, दिनेरा, दिनेरी, फूलखिरिया, कुकरगांव, कल्यानपुरा स्टेट
मोंठ तहसील में चेलरा, वरहटा, देवरी, पुराचिरगांव, मुसावली, करगुवां, बरल, नंदसिया, मोड़कलां, देवरा, निवी, खिरियाराम, बेहटासंत, नरी, सिमथरी, मुड़ेई, बिठरी, मड़गुवां।

गरौठा तहसील में गोकुल, डुड़ी, मलेहटा, अहरौरा, झिझिरिया, देवरा बुजुर्ग, भदरवारा बुजुर्ग, इसकिल बुजुर्ग, नकेरा, लभेरा, गौरा, हरदुवा, जुझारपुरा, बिलाती खेत, रौतानपुरा, टेहरका।

और पढ़े  लखनऊ सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरा, इन जिलों में बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट, गिर सकते है  ओले 

Spread the love
  • Related Posts

    बच्चों के लिए मांगा था जमीन का टुकड़ा, हिस्से में आया मासूम का शव, मां ने हक दिलाने की लड़ी थी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveफिरोजाबाद में पति-पत्नी के झगड़े के बीच उर्मिला की अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको ससुराल में संपत्ति का हक दिलाने की लड़ाई भी कम…


    Spread the love

    Triple Suicide: ऑनलाइन गेमिंग की लत, 3 सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता…


    Spread the love