नौवीं की छात्रा से गैंगरेप, शिक्षक चाचा ने धमकाया, पुलिस बोली- सुबह आएंगे, अभी घर जाओ, 2 हिरासत में

Spread the love

रई में छुट्टी के बाद स्कूल से 9वीं की छात्रा को दो युवक घर खींच ले गए और कमरे में बंदकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह छूटकर स्कूल पहुंची और शिक्षक को उसके भतीजे और दोस्त की करतूत बताई। शिक्षक ने मदद करने की जगह धमकाया। छात्रा के परिजन जब थाने पहुंचे, तो उन्हें वहां से भी टरका दिया गया।

मंगलवार को पीड़िता की मां ने एसपी से गुहार लगाई उसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा जगम्मनपुर स्थित एक विद्यालय में 9वीं की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल गई थी। उसने बताया कि दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूल के एक शिक्षक ने उसे रोक लिया था। 

जान से मारने की धमकी देकर फरार
इसी बीच स्कूल के पास ही रहने वाले भूपेंद्र व दानिश स्कूल आ गए। वह दोनों उसे पकड़कर स्कूल के पास ही स्थित घर में ले गए, जहां दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी भूपेंद्र का घर विद्यालय के बगल में ही है। घटना के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। छात्रा जब स्कूल पहुंची, तो वहां मौजूद शिक्षक दीपू को पूरी बात बताई।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
उसने भूपेंद्र पर भी आरोप लगाया, तो शिक्षक ने छात्रा की मदद करने के बजाय उसे धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने मां को पूरी बात बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। मंगलवार को पीड़िता को लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, तो एसपी दुर्गेश कुमार के निर्देश पर रामपुरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

और पढ़े  योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

थाने से भेजा चौकी, सिपाही बोले- घर चलो सुबह आते हैं
दुष्कर्म पीड़ित जब घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी और उन्हें चौकी जाने की बात कहकर टरका दिया। परिजनों ने बताया कि वह चौकी पहुंचे और अपनी बात पुलिस को बताई। तब वहां मौजूद पुलिस कर्मी बोले घर जाओ सुबह आते हैं। इसके बाद परिजन घर लौट आए, लेकिन सुबह तक कोई घर नहीं पहुंचा और न ही कोई कार्रवाई हुई। इस पर परिजन एसपी से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।

शिक्षक बोला- घर पर बताया तो जान से मार देंगे
पीड़ित छात्रा जब शिक्षक के पास पहुंची तो उसे पूरी बात बताई। छात्रा ने बताया कि जैसे ही उसने आरोपी भूपेंद्र का नाम लिया, तो शिक्षक एकदम से नाराज हो गया। क्योंकि आरोपी उसका भतीजा था। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा से बुरा भला कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि शिक्षक उससे बोला कि अगर यह बात किसी को भी बताई, तो जान से मार दी जाओगी।

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जाएगी। हालांकि मामला संदिग्ध है। छात्रा विद्यालय के कैमरे में पीछे जाती हुई दिखी है। जांच की जा रही है।  -दुर्गेश कुमार, एसपी, जालौन


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love