अयोध्या- लिंक के जरिए खाते से उड़ाए 1 लाख, डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते समय हुई ठगी

Spread the love

 

योध्या में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक के खाते से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से करीब एक लाख रुपये (99,999 रुपये) निकाल लिए गए। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।

 

मामला इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार का है। यहां के निवासी मनीष कुमार (32) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ के एक डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका एक मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ। वहां से उसे एक लिंक भेजा गया और 10 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजने के लिए कहा गया।

पीड़ित के अनुसार, 7 मार्च 2024 को जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके यूनियन बैंक खाते से 99,999 रुपये कट गए। बाद में बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम सीताबाला मंडल नाम के खाते में ट्रांसफर हुई है। मनीष कुमार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली इनायत नगर में की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

इसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा। फिर भी, समस्या का समाधान नहीं हुआ। साइबर थाने जाने पर भी उसे स्थानीय थाने में ही संपर्क करने की सलाह दी गई। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के आदेश पर कोतवाली इनायत नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

और पढ़े  प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश में खैर के पूर्व चेयरमैन सहित सात को सजा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: डड़िया में आग से कई घर जले, युवक झुलसा, 3 पशुओं की गई जान

    Spread the love

    Spread the loveइनायतनगर थाना क्षेत्र के कुंभी पूरे डड़िया गांव में शुक्रवार दोपहर लगी भीषण आग ने जमकर तांडव मचाया। इस आग की चपेट में आकर कई लोगों की गृहस्थी…


    Spread the love

    होटल के कमरे में भतीजे के साथ पकड़ी पत्नी, बाहर तक पीटता हुआ लाया पति

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने भतीजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। महिला के पति…


    Spread the love