1 जून ( आज ) परचून और स्टेशनरी की दुकानें 8 से 1 बजे तक खुलेंगी, देखिए क्या है शर्तें

Spread the love

हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू को एक बार फिर आठ जून तक सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। किरानें की दुकानें एक जून (आज) और पांच जून को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। जबकि स्टेशनरी एवं किताबों की दुकानें भी एक और पांच जून को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खोली जा सकेंगी।

मुख्य सचिवके कोविड कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी होने के बाद डीएमधीराज गर्ब्याल ने भी आदेश जारी कर दिया। गर्ब्याल ने बताया कि सस्ता गल्ले की दुकानें अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। फल, सब्जी, डेयरी, दूध, मांस, चिकन और मछली की बिक्री से संबंधित दुकानें प्रतिदिन सुबह आठ से ग्यारह बजे तक ही खुलेंगी। आम लोगों को फल और सब्जी की खरीद के लिए मंडी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। खाद्य और किराने की वस्तुओं के फुटकर विक्रेताओं को होम डिलीवरी करने की छूट होगी। कोविड कर्फ्यू के दौरान किसी व्यक्ति को राज्य के अंतर्गत अति आवश्यक कार्य के लिए आवागमन करने पर जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। साथ ही वेब पोर्टल पर आवेदन करना होगा। बाहरी राज्य से उत्तराखंड में आने वाले व्यक्तियों को स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और सात दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- निर्माण के दौरान हो रहे विस्फोट से भटवाड़ी में पांच भवनों में आई दरारें,दहशत में लोगों
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- रांसी मैदान पहुंचे CM धामी, संवाद कार्यक्रम में कहा- कहा-जनसहभागिता से बनेगा राज्य का बजट

    Spread the love

    Spread the loveसरकार इस बार ऐसा जनहितकारी बजट बनाएगी जो लोगों की आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित रांसी…


    Spread the love

    उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कल से,परीक्षा केंद्रों के आधार पर सेक्टर बनाने के आदेश

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। परीक्षा में सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *