हैवानियत की हदें पार : 5 माह की गर्भवती महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म ।

Spread the love

औरैया जिले के दिबियापुर में गर्भवती का ससुराल से अपहरण कर एक गांव में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में कमरे में बंद कर दिया। घटना के छह दिन बाद महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार की रात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर जननी सुरक्षा योजना वार्ड में महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया।

इधर पीड़िता के पिता ने थाने में दिए गए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि जलनिकासी को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद है। इसी को लेकर आरोपी खुन्नस मानते हैं। 28 सितंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल में थी।

वहां शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव (मायके) के तीन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण किया और गांव के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही कमरे में बंद कर दिया।
गांव के लोगों की सूचना पर अगले दिन पीड़िता को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया। रविवार रात में उसे पीड़ा होने पर दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही पेट में लात भी मारे। इससे उसके गर्भ में पल रहा पहला बच्चा मर गया। इस संबंध में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

और पढ़े  सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो देश में जुमे को मनाई जाएगी ईद, उलमा की अपील-सड़कों पर न पढ़ें नमाज

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *