हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने का आरोप लगा है। दिल्ली निवासी परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में आभूषणों की कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला क्षेत्राधिकार के आधार पर संगड़ाह थाने भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार दिल्ली निवासी विपिन वालिया ने बताया कि उनके भाई विशाल वालिया के विवाह के लिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। इसके बाद 21 अगस्त को अरविंद नामक बिचौलिये के माध्यम से परिवार को रिश्ता देखने के लिए हरिपुरधार बुलाया गया।

रिश्ता तय होने के बाद दिए गए आभूषण
शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक गेस्ट हाउस में युवती को देखने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हो गया। रिश्ता तय होने के बाद शादी की रस्म के तौर पर शिकायतकर्ता की माता ने युवती को करीब 2.20 लाख रुपये के आभूषण दिए। शिकायत में इन आभूषणों में सोने का पेंडेंट, सोने की अंगूठी और हीरे की ईयर-रिंग्स शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा रिश्ता करवाने वाले बिचौलिये को 31 हजार रुपये नकद देने का भी आरोप लगाया गया है।
22 अगस्त को होनी थी शादी
परिवार के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद अगले दिन यानी 22 अगस्त को शादी होनी थी। इसी वजह से युवती, उसकी मां और बिचौलिया परिवार के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान युवती और उसकी मां ने नाहन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत युवती के चाचा से मिलने की बात कही। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिवार ने आरोप लगाया है कि मां-बेटी अपने साथ दिए गए आभूषण लेकर चली गईं।

और पढ़े  हिमाचल: भारत में 1987 से पहले जन्मा नेपाल मूल का व्यक्ति भारतीय, देना होगा पासपोर्ट, जानें मामला

पुलिस ने शिकायत संगड़ाह थाना भेजी
मामले की शिकायत नाहन पुलिस को दी गई थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल हरिपुरधार क्षेत्र से संबंधित होने के कारण शिकायत को कार्रवाई के लिए संगड़ाह पुलिस थाना भेजा गया है। एसपी एनएस नेगी के अनुसार पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। जांच के दौरान युवती, उसकी मां और बिचौलिये की भूमिका के साथ कथित तौर पर दिए गए आभूषणों और पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा आज एम्स बिलासपुर की OPD बंद, पंजीकरण और चिकित्सीय परामर्श नहीं, सिर्फ इमरजेंसी सेवा

    एम्स बिलासपुर में प्रथम दीक्षांत समारोह के चलते आज बाह्य रोगी विभाग यानी ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी। इसके कारण अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों का पंजीकरण नहीं किया…

    हिमाचल: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कानून बेअसर? शिमला शहर में हुए 60 फीसदी चालान, नौ महीने में 2125 केस

    शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए सख्त कानून और पुलिस के लगातार अभियान के बावजूद शिमला में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। जिला…