हिमाचल/किन्नौर : नेशनल हाईवे – 5 पर ज्यूरी के नजदीक भारी भूस्खलन, यातायात ठप।

किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है ऐसा दिखाई पड़ रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें बीस से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों के शवों को निकलाने का काम किया गया था।

और पढ़े  अमेरिकी सैन्य कार्रवाई: ड्रग्स तस्करी के शक में नाव पर हमला, 5 लोगों की मौत, अब तक 240 से ज्यादा मारे गए
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…