हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिली धमकी आतंकी पन्नू ने कहा – घर में रहें 15 अगस्त को..

खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धमकी दी। पन्नू ने 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है। धमकी में कहा कि 15 अगस्त को सीएम झंडा न फहराएं और  अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा।  गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से रिकॉर्ड की गई रेंडम फोन कॉल के जरिए धमकी दी जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के पास सीधे कॉल नहीं आई है। बता दें कि पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों के पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इससे पहले पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी 15 अगस्त के दिन झंडा न फहराने की धमकी दी थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले साल भी हरियाणा को लेकर जहर उगल चुका है। इसको लेकर गुरुग्राम में पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 15 अगस्त को लेकर धमकी भरी कॉल सीधे मेरे पास नहीं आई है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से हमारी व्यवस्था चाक चौबंद है, एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। पन्नू का विषय बहुत पुराना है और ऐसे किसी भी विषय को पनपने नहीं देंगे।

और पढ़े  नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…