सीएम योगी पहुंचे अयोध्या,राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में की अध्यक्षता ।

Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर राम नगरी अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन की अध्यक्षता की.कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मंच पर सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज में सब को प्राप्त हो। यही भारतीय जनता पार्टी का ध्येय है। एससीएसटी मोर्चा या महिला मोर्चा हो उनको उनके कार्यों के प्रति जागरूक करके सबका विकास होना है।सबका विकास सबका विश्वास। योजना का लाभ सबको देंगे और किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। आजादी के बाद तुष्टिकरण जो चल रही थी उस राजनीति को समाप्त करना है। जो लोग समाज व लोगों को गुमराह करते है वो सब लोग बेपर्दा हो रहे है। जब उनको सत्ता प्राप्त हुई तो अपने परिवार के लिए अपने खानदान के लिए कार्य करते रहे।उनका उद्देश्य समाज के लिए नहीं था। यही कारण है जनता का मोहभंग हो रहा है। आम जनमानस ने उन्हें उखाड़ कर फेंक दिया। आज देश के अंदर व प्रदेश के अंदर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा का जनाधार बढ़ गया है।आज सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हुआ है। हम अयोध्या की भूमि पर है। हमें सोचना होगा क्या महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी झांसी की रानी झलकारी बाई उदा बाई रानी दुर्गावती अपनी रक्षा के लड़े। नहीं उनकी लड़ाई देश और धर्म के लिये था। इन लोगों ने महाराणा प्रताप की बजाय अकबर को महान बना दिया। ऐसे ऐसे कार्य किये जिससे आम आदमी भ्रमित हो जाए।और अभी ये कार्य चल रहा है। हमें जागरूक रहना होगा।महाराज सुहेलदेव ने सभी राजाओं को एकजुट किया और मजबूती से लड़े।ओबीसी मोर्चा समाज का आगे के पंक्ति के योद्धा है। निषाद राज श्रृंगवेर पुर विकास कराया जा रहा है।दीपोत्सव 51 हज़ार दिए से शुरू हुआ था। दीपोत्सव आज देश का पर्व बन गया है।अब तो लाखों दीपक जलने लगे हैं।साढ़े 7 लाख इस बार की दीपोत्सव में दिए जलेंगे। गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के लिए हमें नास्तिक चीन पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब हमारा प्रजापति समाज की सेवा कर रह है। चीन की मूर्ति अब नहीं आएगी। प्रजापति समाज माटी कला बोर्ड के माध्यम से मूर्तियां बनाएगा। योगी ने बेटी को लक्ष्मी बताया।उसका सम्मान उसकी सुरक्षा होनी चाहिए। ओबीसी कमिशन नहीं बन पाया था प्रधानमंत्री जी ओबीसी आयोग बनाया अब ओबीसी को कोई हक नहीं छीन पाए।दरसअल आज डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन से पहले हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सीएम योगी सीधे अयोध्या गए. हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया. जिसके बाद सड़क मार्ग से सीएम योगी अयोध्या पहुंचे.प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला सरकार के सीएम ने दर्शन किए और उनकी आरती उतारी. इस दौरान पुजारी राजूदास ने सीएम योगी का स्वागत किया. दर्शन पूजन के बाद सीएम योगी का काफिला राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा. जहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्भ ग्रह में विराजमान रामलला का दर्शन किया. उनकी आरती उतारी.

और पढ़े  अयोध्या- महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *