सिरसा में भारी तनाव : एसपी ऑफिस का घेराव करने बढ़ते किसान सुरक्षाबलों की अलग – अलग कंपनियां तैनात

Spread the love

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही थी। पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े किसानों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। सुबह ही भगत सिंह स्टेडियम में किसान जुटने लगे थे। किसान नेता लखविंदर सिंह ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, बलबीर राजेवाल भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, एडीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, मैक्स साहुवाला, हैप्पी रानियां, गुरप्रेम देसूजोधा, बलवंत सिंह के साथ बैठक की। किसानों ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई के दिन उनके किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि वे शांतिमय तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे थे। 

किसानों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह की धारा किस आधार पर लगाई। हमने क्या अपने ही देश के खिलाफ विद्रोह किया। इस पर पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं बैठक में प्रशासन द्वारा किसानों से कहा गया कि वे शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बजाय दशहरा ग्राउंड और ग्लोबल सिटी स्पेस में प्रदर्शन करें।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा करने पर अनियंत्रित हो सकती है। इसके जवाब में बैठक में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही किसानों को इकट्ठा करने की कॉल की है, किसान अपने वाहन तो दशहरा ग्राउंड में खड़े कर सकते हैं। मगर एसपी कार्यालय का घेराव हर हाल में किया जाएगा।

और पढ़े  कर्नाटक सरकार में घमासान, सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने दिया पद से इस्तीफा, जानें वजह..

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस छावनी बना सिरसा
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर लघु सचिवालय के मुख्यद्वार समेत आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। सिरसा पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की पांच कंपनियां, आर्म्ड पुलिस की चार कंपनियां, आईआरबी की चार कंपनियां समेत रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी है। 

शुक्रवार शाम तक रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच भी गई। ड्रोन से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले इस मामले पर शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    एअर इंडिया: 1 सितंबर से निलंबित रहेंगी दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानें, एअर इंडिया का बयान

    Spread the love

    Spread the love     एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद…


    Spread the love

    कर्नाटक सरकार में घमासान, सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने दिया पद से इस्तीफा, जानें वजह..

    Spread the love

    Spread the love    कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक शीर्ष सूत्र ने बताया, राजन्ना ने विधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *