सावधान 13 कैदी हुए जेल से फरार सभी कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी शनिवार रात को फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात एक बैरक की ग्रिल कैदियों ने काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले।

सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।
बता दें कि जिला के गांव फिदेड़ी में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।

शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है।

और पढ़े  ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…