सावधान : कोरोना का न्या रूप उत्तराखंड में डेल्टा प्लस की दस्तक, ऊधमसिंह नगर में मिला युवक

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में बुधवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला है। चाचा के घर आए लखनऊ निवासी बीटेक के छात्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी खोज में दिनेशपुर पहुंची तो पता चला कि युवक लखनऊ लौट चुका है।यूपी के लखनऊ स्थित बलरामपुर सरकारी अस्पताल कैंपस निवासी रोहित सिंह (23) दिनेशपुर वार्ड नंबर तीन में अपने चाचा के घर आया हुआ था। उसने 29 मई को गदरपुर सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया।

उस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह कारोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर वह होम आइसोलेट रहा। आइसोलेशन की अवधि पूरा होने के बाद वह अपने घर लौट गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पांडे ने बताया की रोहित का आरटीपीसीआर सैंपल जांच लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा गया था।

और पढ़े  देहरादून: चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, 3 युवक हिरासत में लिए, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…