उत्तराखंड : 12 जुलाई से शिक्षको को आना होगा स्कूल, 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे।

उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब 12 जुलाई से कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षकों को नियत तिथि से स्कूलों में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। अगले आदेश तक बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जाएगा। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। शाम तक इस संबंध में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी कर दिया गया। जिसके तहत 12 जुलाई से प्रदेश के कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त स्कूलों को खोलने और शिक्षकों को उपस्थित होने को कहा गया है।

छात्रों को अभी स्कूल आने की मनाही है। शिक्षक फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से ही पठन-पाठन का कार्य करेंगे। छात्रों के लिए स्कूल आने को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर फैसला लिया जाएगा।

और पढ़े  पिथौरागढ़ - मानवता शर्मसार: सैन्यकर्मियों का इलाज करने से रोका, गोल्डन आवर में इलाज मिलता तो बच जाती महिमन की जान
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…