कालपी जालौन : महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार को सौंपा।

महंगाई को लेकर कांग्रेसी नगर के आशुतोष आयुर्वैदिक भवन स्टेशन रोड पर इकट्ठा हुए जहां से नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण पहुंचे वहां पर महंगाई को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने महंगाई की मार का दंश झेल रहे लोगों को राहत दिलाए जाने के लिए महंगाई कम करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र नारायण शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह सरसेला, भगवानदास खटीक, राकेश द्विवेदी, मोहनलाल श्रीवास, शरद शुक्ला, देवेंद्र पाठक, आदित्य नगाइच, दिनेश श्रीवास्तव, आसिफ अली,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तरकाशी: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू अभियान, 67 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…