श्रमिक नेता राम जी पांडे का लोगों की मदद का सिलसिला लगातार जारी

नोएडा कोविड-19 की दूसरी लहर लोगों के लिए आफत बनकर टूट पड़ी है फिर चाहे गांव हो या शहर हर ओर मातम पसरा हुआ है जहां एक ओर श्मशान में लाश जलाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है ऐसे माहौल में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता और चुने हुए प्रतिनिधि सांसद और विधायक अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घरों में दुबके पड़े हैं । जबकि उन्हें लोगों के बीच में जाकर जनता की मदद करते हुए दिखना चाहिए था लेकिन उनकी यह बेरुखी दर्शाती है कि उन्हें जनता की जिंदगी मौत से उन्हें कोई मतलब नहीं है उनके लिए तो बस उनका जीवन और चुनाव ही महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर नोएडा के श्रमिक नेता व श्रमिक विकास संगठन के जिला अध्यक्ष राम जी पांडे ने लोगों की मदद करने के लिए कमर कस ली है वह नोएडा के घरों में जा जाकर लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे हैं अगर किसी का ऑक्सीजन लेवल कम नजर आता है तो वह उनकी मदद करते हुए उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाने में भी उनकी मदद कर रहे हैं ।सोचने वाली बात यह है इस मुसीबत के समय जो काम हमारे चुने हुए प्रतिनिधि को करवाना चाहिए वह श्रमिक खुद कर रहें है।

और पढ़े  UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…