शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास, मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे साथ ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। वह लगभग सवा घंटे शाहजहांपुर में मौजूद रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री लगभग एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई हैं। 

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी सारी तैयारी परखीं। फ्लीट रिहर्सल किया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफ किया। हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में बताया। प्रधानमंत्री के आने से लेकर जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रित करने के संबंध में अंतिम तैयारी को अंजाम दिया गया।
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री सभास्थल पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा। सीतापुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। नेशनल हाईवे पर सिर्फ रैली में शामिल होने वाले वाहन ही चलेंगे। 

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
पूर्वाह्न 11: 25 – प्रधानमंत्री इंडियन एयरफोर्स के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
दोपहर 12:10- विमान बरेली के एयरबेस स्टेशन पहुंचेगा।
12:15 – एमआई-17 हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री शाहजहांपुर के लिए उड़ेंगे।
12:50 –  शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर लैंड करेगा।
12:55 – प्रधानमंत्री हेलिपैड से वाहन द्वारा चलकर एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
 एक से दो बजे तक प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
02 : 05 – प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से निकलकर दो बजकर दस मिनट पर हेलिपैड पर पहुंचेंगे।
02 : 15 – प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ेगा जो दो बजकर 50 मिनट पर बरेली पहुंचेगा।
02: 55 – प्रधानमंत्री विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

         भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत…