वारदात : बेटा पैदा करने के लिए सास बनाती थी दबाव, नशीले लड्डू खिला कर फिर जेठ करता था सेक्स ।

Spread the love

ससुराल में उत्पीड़न का शिकार हुई युवती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही है। घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है। युवती का आरोप है कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। कार की मांग की गई। बेटा पैदा करने के लिए सास ने दबाव बनाया। इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच महीने पहले मार-पीटकर घर से निकाल दिया। उसने थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2020 को शमसाबाद निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी पति और ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आए दिन ताने मारते थे। कार की मांग करते थे। इस पर उसने ससुराल के लोगों से यही कहा कि पिता ने कर्ज लेकर शादी की है। अब कार कहां से देंगे। इस बात पर पति सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद करके भूखा प्यासा भी रखते थे।
सास उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाती थी। इसके लिए नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाती थी। जिससे वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में हो जाती थी। फिर जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह हरकत उसने कई बार की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जेठ और ससुर के पास रिवाल्वर है। वह भी धमकाते थे।
22 अगस्त 2021 को सुबह आरोपियों ने घर से बाहर निकाल दिया। वह किसी तरह अपने घर आई। चार जनवरी को एसएसपी ऑफिस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इस पर शमसाबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए।

और पढ़े  रूस और यूक्रेन- जंग के बीच रूस-यूक्रेन ने की कैदियों की अदला-बदली, 76वीं बार युद्धबंदियों की रिहाई

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *