बुरहानपुर / मध्यप्रदेश : यूरिया खाद नहीं मिलने से हो रहे किसान परेशान,मध्यप्रदेश सहकारी विपणन बोर्ड रासायनिक खाद गोडाउन पर नहीं है कोई जिम्मेदार अधिकारी।

बुरहानपुर जिले के ग्राम तूकईथड़ में स्थित मध्य प्रदेश सरकारी विपणन बोर्ड समिति रासायनिक खाद गोडाउन है लेकिन यहां पर कुछ समय से गोडाउन प्रभारी ना होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि यहां पर पहले जो गोडाउन प्रभारी थे उनकी कुछ समय पहले टीचर में नौकरी लगने के बाद यहां पर कोई गोडाउन प्रभारी नहीं है
किसान द्वारा बताया गया कि यहां पर अधिकतर व्यापारियों को ब्लैक में रासायनिक खाद देकर किसानों को कभी खाद खत्म होने का तो कभी प्रभारी के नहीं आने का बहाना बताया जाता है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जो खाद सहकारी समिति द्वारा यूरिया खाद्य सरकारी कीमत 267 रुपए मैं मिलता है वही खाद किसानों को बाजार में दुकानों पर से अधिक दाम में सरकारी कीमत से डबल की कीमत देनी पड़ती है
जबकि सहकारी रासायनिक खाद गोडाउन पर कोई जिम्मेदार अधिकारी पदस्थ नहीं है जिससे किसानों को खाद यूरिया नहीं मिल रहा है फिर हर समय खाद बीज बिजाई की दुकानों पर कहां से आता है कहीं ना कहीं शासन की कमियों का मुआवजा किसानों को भरना पड़ रहा है और प्राइवेट दुकानदार शासन की कमियों का फायदा ले रहे हैं-इस और ना तो यहां पर कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि नेता ध्यान देते हैं और ना ही ऐसे लोगों पर कभी कोई कार्यवाही होती है जिला प्रशासन द्वारा यहां पर गोडाउन प्रभारी जल्द नियुक्त करना चाहिए जिससे किसानों की मुश्किलें आसान हो किसानों को रासायनिक खाद समय-समय पर मिलता रहे

और पढ़े  आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…