लालकुआं : विधायक दुम्का ने किया सहायिकाओं को कोरोना किट का वितरण ।

माननीय विधायक श्री नवीन दुम्का जी द्वारा हल्द्वानी ग्रामीण परियोजना की सहायिकाओं को कोरोना किट का वितरण किया गया ,
बमेटा बंगर खीमा पंचायत घर में संपन्न हुए कार्यक्रम में बिन्दुखत्ता क्षेत्र मोटाहल्दू क्षेत्र और हल्दूचौड़ क्षेत्र की सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया , कोरोना के नियमों का पालन करते हुए गौलापार और चोरगलिया की सहयिकाओं को वही किट पहुंचाई जाएगी इसके अलावा 13 बाल विकास कर्मचारियों को परियोजना कार्यालय में उपलब्ध कराई गई। विधायक नवीन दुम्का जी ने कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वैक्सीन सत प्रतिशत लगे इसके लिए अपने अपने क्षेत्रों में कैम्पों के माध्यम से वैक्सीन अभियान सम्पन्न करवायें, विधायक दुम्का ने कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया,
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती चंपा कोठारी का इसी माह सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया इसके लिए श्रीमती कोठारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा दुमका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीता दुमका उपग्राम प्रधान जगदीश खोलिया बच्ची सिंह रावत सुन्दर बिष्ट सहित क्षेत्र की 25 आंगनबाड़ी सहायिकाएं उपस्थित थी

और पढ़े  भारत-तिब्बत व्यापार समय से 6 दिन पहले बंद: बर्फबारी की आशंका, व्यापारी गुंजी पहुंचे, इस बार फीका रहा कारोबार
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…