लालकुआं / मोटाहल्दू : हाथ ने रोकी राह तो कमल ने बनाकर दिखाई राह, विधायक दुमका द्वारा किया गया 70 साल बाद सड़क का शिलान्यास ।

आज खड़कपुर ग्राम सभा मोटहल्दू में 70 साल से पक्की सड़क की राह देख रहे ग्रामीण का सपना हुआ पूरा । बीते कुछ सालों में कई सरकारें आई कई विधायक कैबिनेट मंत्री भी बने पर किसी ने इस सड़क की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा, बीजेपी सरकार में लालकुआं विधानसभा – 56 के विधायक नवीन दुम्का ने आखिरकार इसकी सुध ली और आज
अपने कर कमलों द्वारा इस सड़क निर्माण की आधारशिला रखी । वही विधायक ने ग्राम वासियों को हर घर नल से जल का वादा पूरा करने का वचन दिया साथ ही प्रधानमंत्री की योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का वादा किया व पूरा करने पर जोर दिया । इस शुभ अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी, बूथ अध्यक्ष मनमोहन पुरोहित, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य,कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, पूर्वी मंडल महिला मोर्चा महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी,इंदर सिंह बिष्ट,शक्ति केंद्र संयोजक शंकर तिवारी,
मधु चौबे, हरीश चौबे,गणेश चौबे, लीलाधर भट्ट, दयाल चौबे,दीपक पांडे,उमेश भट्ट,पूनम पांडे,आनंद सिंह पवार, राजेंद्र सिंह कनवाल,मनीष चौबे,गौरव चौबे,रतन सिंह,पूरन पांडे,तुला राम पुरोहित सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…