लालकुआं/ मोटहल्दु : किसानों की पानी की समस्या को लेकर प्रदेश सचिव सीमा पाठक के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता तरुण बंसल को दिया ज्ञापन..

आज प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव सीमा पाठक के नेतृत्व में बरेली रोड के ग्राम प्रधानों का एक शिष्टमंडल काश्तकारों के सिंचाई के पानी की समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल से मिला। आज कई दिनों से नहरों में सिंचाई का पानी नहीं आ रहा है जिसकी वजह से काश्तकारों की धान रोपाई में विलम्ब हो रहा है। वर्तमान समय में किसानों की रोपाई का कार्य शुरू हो रहा है उधर अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग अपनी नालियों की सफाई में लगा हुआ है, जिसकी वजह से पानी का डिस्चार्ज रोका गया था, और साथ ही अधिशासी अभियंता ने प्रधानों को आश्वासन दिया कि कल से सिंचाई के लिए पानी खोल दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान रमेश चंद्र जोशी ,ललित सनवाल , विपिन जोशी, राकेश कबडवाल, कीर्ति पाठक आदि लोग मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के हिमाच्छादित 131 गांवों में आज से घर-घर जनगणना, ओटीपी या वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…