उत्तराखंड : आज कोरोना के 64 नए संक्रमित मिले, 1445 हुए एक्टिव केस की संख्या..

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 64 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 120 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1445 पहुंच गई .स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 24363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में चार, चमोली में पांच, चंपावत में दो, देहरादून में 17, हरिद्वार में 13, नैनीताल में चार, पौड़ी में चार, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में एक मामले सामने आए हैं।

और पढ़े  देहरादून: पटेलनगर बाजार में 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, आठ लोग गिरफ्तार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…