लालकुआं / बिंदुखत्ता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बिंदुखत्ता के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनता के भारी विरोध की संभावनाओं के चलते नहीं गए गौला नदी के तटवर्ती आपदा प्रभावित क्षेत्र में

सुभाष नगर से बिंदुखत्ता में दाखिल हुए और घोड़ानाला होते हुए काररोड से निकल गए बाहर

आपदा प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने आए प्रदेश अध्यक्ष के आपदा प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने के चलते चर्चाओं का बाजार गर्म

बिंदुखत्ता क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के दौरान गौला नदी ने कई मकान, सड़क, बिजली के पोल सहित दर्जनों एकड़ उपजाऊ जमीन को लिया है अपनी चपेट में।

गौला नदी के तटवर्ती इंदिरानगर से खुरियाखत्ता आपदा प्रभावित क्षेत्र में तो जाना दूर उक्त आपदा में बेघर हुए पीड़ितों तक से नहीं मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी, इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने में रहे मशगूल

क्षेत्रवासियों ने भाजपा के आपदा प्रभावित क्षेत्र के सर्वे को बताया महज खानापूर्ति

विदित रहे गत शाम गौला नदी के तटवर्ती क्षेत्र में हालात का जायजा लेने गए भाजपा नेताओं को ग्रामीणों ने सुनाई थी खरी-खोटी

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…