उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 12 नए संक्रमित, 166 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या ।

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12 नए कोरोना;संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।जबकी 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 176 सक्रिय मारीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार;को 11758 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में पांच, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343799 हो गई है। इनमें से 330099 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय, आतापी-बातापी से जुड़ी है ये बात
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…