लखीमपुर बवाल : उत्तराखंड में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को किया गिरफ्तार ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद हुए बवाल की आग उत्तराखंड तक पहुंच गई है। प्रदेश भर में सोमवार सुबह से धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है।
वहीं लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत लगभग 80 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हरीश रावत पुलिस लाइन में ही तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी वार्ता कर हरीश रावत को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। इसी प्रकार गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार दी।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मौनव्रत एवं सामूहिक गिरफ्तारी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार का पुतला दहन किया।
देहरादून में नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा की योगी-मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना जघन्य हत्याकांड है। इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा करता हूं।

भाजपा ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को सत्ता के बल पर कुचलने का काम किया है।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को अपनी बात रखने तथा विरोध करने का अधिकार हमारा संविधान देता है। लेकिन जिस प्रकार लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला किया गया वह अक्षम्य है।
कहा कि भाजपा सरकार हिटलारशाही का परिचय देते हुए आज जनता की आवाज को सत्ता की ताकत के बल पर दबाने का काम कर रही है।
कांग्रेस पार्टी ऐसे अक्षम्य अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि आज देशभर में अराजकता का माहौल व्याप्त है, देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है और गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है।

और पढ़े  देहरादून- सरसंघचालक के प्रवास से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन, 22 -23 फरवरी को दून पहुंचेंगे मोहन भागवत

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *