रुद्रपुर: एलपीजी- LPG सिलिंडर के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस-पीएसी ने संभाली कमान

Spread the love

रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच भीड़ उस समय बेकाबू हो गई जब इंडेन गैस एजेंसी में दो दिन बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंची। स्थिति का संभालने के लिए तैनात पुलिस-पीएसी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई उपभोक्ता रात दो बजे से ही लाइन में लगे हुए थे और शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

 

पंश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की आंच लोगों के घरों तक पहुंची चुकी है। स्थिति यह है कि कई घरों में एलपीजी सिलिंडर खत्म होने के कारण उपभोक्ता मिट्टी के चूल्हे इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो गए हैं। सोमवर को रुद्रपुर के काशीपुर बाईपास स्थित इंडियन गैस एजेंसी समेत कई एजेंसी में उपभोक्ता देर रात दो बजे से लाइन में लग गए ताकि उन्हें सिलिंडर मिल सके। कई उपभोक्ता ऐसे भी थे जो कई दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया है।

सोमवार को दो दिन बाद गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने पर सिलिंडर लेने की होड़ में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। पहले सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता एजेंसी के बाहर उमड़ पड़े और गेट से अंदर जाने के लिए मशक्कत करने लगे। एहतियात के तौर पर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। टीम ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को काबू में किया और लाइन से एक-एक उपभोक्ता को अंदर भेजा गया।

कई उपभोक्ताओ का कहना था कि वह चार दिन से लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन शाम तक उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। उनके घर में गैस सिलिंडर खत्म हो गए हैं और अब वह मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं दोपहर तक उपभोक्ता लाइन लगे रहे और शाम को कई उपभोक्ता बिना गैस सिलिंडर निराश लौटे।

सिलिंडर मिलने की उम्मीद में खड़े रहे बुजुर्ग
काशीपुर बाईपास स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगा कर खड़े कई उपभोक्ताओं में बुजुर्ग भी नजर आए जिनके बच्चे तो काम पर चले गए लेकिन बुजुर्ग उपभोक्ता चूल्हे की आंच के लिए लाइन में खड़े रहे। उनका कहना था कि घर में गैस खत्म हो गई है। कई दिन से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है।

और पढ़े  चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

महिलाओं की लगी लंबी कतार
सोमवर को रुद्रपुर की कई गैस एजेंसी के बाहर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं लाइन में लग कर सिलिंडर के टकटकी लगाए दिखीं कई महिलाओं का कहना था कि उनके घरों में सिलिंडर खत्म होने के कारण एक समय ही खाना बन पा रहा है। कई महिलाओं ने बताा कि सुबह पांच बजे से ही एजेंसी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं।

सुबह पांच बजे से ही लाइन में लगे हैं। कुछ दिन पहले बुकिंग करवाई थी। रविवार को गैस सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आया था लेकिन घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। एजेंसी में भी मना कर रहे हैं। – लीपिक, ट्रांजिट कैंप

27 फरवरी की गैस सिलिंडर की डिलीवरी दिखा रहा है लेकिन घर पर गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा है। रोजाना एजेंसी में भी आकर शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है। – विजय सास्वत


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love