राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रामनगरी से शुरू किया चुनाव का प्रचार ।

Anchor- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान की प्रकिया शुरू हो गई है। ऐसे में सारी पार्टियां जनसभा कर रहे हैं।उसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव का प्रचार राम की नगरी से शुरू किया हैं। अयोध्या शहर के क्षत्रिय बोर्डिंग में आयोजित रैली में जेपी नड्डा पहुंचे, जहां बीजेपी प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर रखा।तो वही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि अब लोग हनुमान मंदिर जा रहे हैं। घंटी बजा रहे हैं और जो कभी चरणामृत नहीं लेते थे वह चंदन भी लगा रहे हैं।जेपी नड्डा ने कहा कि अब घंटी बजाने से क्या होगा। अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। अब क्या मिलेगा। घंटी बजाओ टीका लगाओ अब कुछ नहीं मिलने वाला। आजकल ये नेता चंदन लगाकर भाषण दे रहे हैं और यह सिखाया है इन लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने। अखिलेश यादव के समर्थन में उनके पिता मुलायम सिंह यादव के जनसभा करने पर उंगली उठाते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पूज्य पिताजी को जनसभा के लिए ले गए जो अपने आप में संदेश दे रहा है कि अखिलेश यादव प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं अपने विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पूज्य पिताजी जनसभा के लिए चले गए इसका मतलब यह है की जमीन ढीली हुई है।दरसअल आज जेपी नड्डा ने अयोध्या में तीन विधानसभाओ में जिसमे अयोध्या विधानसभा, मिल्कीपुर व रुदौली विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा राम की नगरी में पहुंचकर उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया और राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे राम मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…