राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अगर आप शहर में चोरी-छिपे शराब पी रहे हैं तो हो जाएं सावधान ।।

Spread the love

कसबा पुलिस को मिली ब्रेथ_एनालाइजर_मशीन, शराब पीने वालों कि होगी जांच शनिवार को जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा कसबा पुलिस को ब्रेथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध करवा दी गई है।
दरअसल शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू होने के बाद सीमावर्ती इलाके के नशेड़ी बंगाल और नेपाल जाकर शराब पीने लगे हैं. ऐसी स्थिति में पुलिस नशेड़ियों की जांच के लिए मशीन का इस्तेमाल करेगी ।बताते चलते हैं कि ऐसे में अगर आपकी चाल मतवाली है या फिर वाहन की रफ्तार असामान्य है तो फिर गंध की पड़ताल को तय मानिए। पुलिस आपके मुंह के पास मशीन सटाएगी और आपके श्वांस छोड़ते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि पूर्ण शराब बंदी लागू होने आप सुरूर में हैं या नहीं।अब कसबा पुलिस शहर की सड़कों पर शराब पीकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।अभी आम तौर पर पुलिस शक होने पर राह चलते लोगों की कमर टटोलती रही है, उसे कट्टा और हथियारों की तलाश रहती है, लेकिन अब वह बॉडी की जांच के साथ मुंह की भी जांच करेगी।
विशेष जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अब शराबी पुलिस की नजरों से नहीं बचेंगे. पुलिस शराब पीकर घूमनेवालों की मशीन से जांच करेगी. ब्रेथ एनालाइजर मशीन नशेड़ियों की जुबान पर लगाते ही बतायेगी कि कितनी मात्रा में अलकोहल ली गयी है. शराब का सेवन करनेवालों की तत्काल गिरफ्तारी भी होगी. इसमें उत्पात अधिनियम के तहत पांच साल तक का सजा का प्रावधान है.


Spread the love
और पढ़े  राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों को किया निलंबित
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *