राजभवन आज 12 बजे लेंगे हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिस्व सरमा सोमवार को यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। राज्यपाल ने दावे को स्वीकार करते हुए सरमा को सरकार गठन का निमंत्रण दिया।

इससे पहले दिन में भाजपा और राजग विधायक दल के नेता चुने गए सरमा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।

श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को दिन में 12 बजे राज्यपाल सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। हालांकि, सरमा के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों या संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है।

राजभवन में निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा और केशव महंत तथा यूपीपीएल के नेता प्रमोद बोरो समेत अन्य नेता मौजूद थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर लग रही अटकलें भी खत्म हो गई हैं क्योंकि सोनोवाल और सरमा दोनों को दावेदार माना जा रहा था। भाजपा नेतृत्व ने दोनों नेताओं को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शनिवार को दिल्ली बुलाया था और ऐसी संभावना है कि सोनोवाल को केंद्र सरकार में स्थान मिलेगा।

विधायक दल के नेता के रूप में सरमा का नाम पेश करने वाले सोनोवाल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक सरमा मेरे लिये छोटे भाई के समान हैं। मैं उन्हें इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वहीं, सरमा ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती सर्वानंद सोनोवाल ‘मार्गदर्शक’ बने रहेंगे।

और पढ़े  बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

सरमा ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सोनोवाल और अन्य पार्टी नेताओं के आभारी हैं, जिन्होंने राज्य के लोगों की सेवा करने का उन्हें मौका दिया। सरमा लगातार पांचवीं बार जलुकबाड़ी सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

  • Related Posts

    बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

    बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार…

    भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा ‘नाविक’, अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिये एनवीएस-03 सैटेलाइट को उसकी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’…