ये है योगी कैबिनेट की मातृशक्ति, 52 मंत्रियों की लिस्ट में सिर्फ 5 महिलाओं को मिली जगह, आप भी जानिए इनमें कौन-कौन है शामिल?

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में इस बार भी पांच महिलाओं को शामिल किया गया है। कुल 52 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस लिहाज से महिलाओं का आंकड़ा देखा जाए तो ये केवल नौ फीसदी होता है। मंत्रिमंडल से ज्यादातर पुराने चेहरे गायब हैं।

बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री) : उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी बेबी रानी मौर्य को खास यूपी चुनाव के लिए वापस लाया गया था। बेबी रानी पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र की बड़ी जाटव नेता मानी जाती हैं। आगरा ग्रामीण से जीतकर विधानसभा पहुंची। वह आगरा की मेयर और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। 1990 में भाजपा से जुड़ने वाली मौर्य ने संगठन में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। 

गुलाब देवी ‘राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)’ : पश्चिमी यूपी में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद जीतकर विधानसभा पहुंची गुलाब देवी को फिर से योगी कैबिनेट में जगह मिली है। गुलाब देवी योगी मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रहीं। वह संभल जिले की आरक्षित सीट चंदौसी से विधायक हैं। उन्होंने सपा की विमलेश कुमारी को हराया था। 

प्रतिभा शुक्ला (राज्य मंत्री) : कानपुर देहात के अकबरपुर-रनिया से विधायक चुनी गईं प्रतिभा को राज्यमंत्री का पद मिला है। प्रतिभा शुक्ला 2017 में पहली बार विधायक बनीं थीं। भाजपा के साथ महिलाओं को जोड़ने में भी प्रतिभा की अहम भूमिका रही है। 61 साल की प्रतिभा परास्नातक हैं। उनके पास 4.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

रजनी तिवारी (राज्य मंत्री) : रजनी तिवारी हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं हैं। 47 साल की रजनी ने इस बार समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिफ को हराया है। रजनी के पास कुल 2.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

और पढ़े  UP में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, शिक्षक 10 और छात्र पढ़ रहे केवल 19...

विजय लक्ष्मी गौतम (राज्य मंत्री): 59 साल की विजय लक्ष्मी गौतम सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार विधायक चुनी गई हैं। पहली बार में ही उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बना दिया गया। 1992 से राजनीति शुरू करने वाली विजय लक्ष्मी गौतम भाजपा महिला मोर्चा की देवरिया नगर की अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा भाजपा की नगर उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की दो बार अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *