यूपी BJP अध्यक्ष चुनाव से पहले संगठन महामंत्री ने नेताओं संग किया मंथन, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे

Spread the love

प्रदेश भाजपा का 18वां अध्यक्ष चुनने के लिए नामांकन शनिवार को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार दोपहर राजधानी आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और उसके बाद वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव संबंधी बैठक में शामिल हुए।

पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मुताबिक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, रविवार को अगर जरूरी हुआ तो मतदान होगा अन्यथा दोपहर एक बजे नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए गुरुवार को कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही इस कुर्सी के दावेदारों को लेकर कयासों का दौर जारी है।

सूत्रों की माने तो पार्टी विपक्ष के पीडीए की काट के लिए ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। जो नाम चर्चा में हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद, रेखा वर्मा, साध्वी ज्योति निरंजन आदि शामिल हैं।

 

चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा की

बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय संगठन के निर्देश और चुनाव की प्रक्रिया के बाबत बैठक में चर्चा की। गई। बता दें कि चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 327 प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी विधायकों और सांसदों को वोटर के तौर पर शामिल किया जाना है। देर रात इस सूची को बीएल संतोष के निर्देशन में अंतिम रूप दिया जाएगा।

और पढ़े  अपनी शादी के लिए 25 लाख खर्च करने का दबाव..महिला सिपाही और थाना प्रभारी की चैट में चौंकाने वाला खुलासा

चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल के सदस्यों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत और यूपी कोटे के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों में से दस लोग इस मतदाता सूची में शामिल होंगे। प्रदेश में भाजपा के विधायकों की संख्या 258 और विधान परिषद सदस्यों की संख्या 79 है।

पार्टी के 33 लोकसभा और 24 राज्यसभा सांसद हैं। विधायकों और सांसदों में से मतदाताओं के नाम तय किए जाने अभी बाकी हैं। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होना है। यह निर्वाचन प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को अध्यक्ष की घोषणा होगी। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर करीब दो घंटे तक मंथन चला। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला यूपी प्रदेश अध्यक्ष भी ओबीसी कैटेगरी से होगा। इस लिस्ट में सबसे आगे पंकज चौधरी का नाम चल रहा है।

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए 464 मतदाताओं की सूची जारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 464 मतदाता शामिल हैं। इनमें 5 सांसद, 26 एमएलए, आठ एमएलसी व 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिला अध्यक्ष हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की देखरेख में शनिवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा रविवार को होगी।

प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार 13 दिसंबर को नामांकन पत्र दोपहर दो से तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

और पढ़े  अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर हो गया ध्वजारोहण, नहीं पड़ी मस्जिद की नींव,आवंटित है 5 एकड़ जमीन

शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित है। यह पूरा कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। रविवार को चुनाव डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डा. आंबेडकर सभागार में होगा। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

इनको सौंपी गई जिम्मेदारी

चुनाव संपन्न कराने के लिए दोनों उप मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को नामांकन की व्यवस्था केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश महामंत्री संजय राय संभालेंगे। रविवार को मतदान कराने की जिम्मेदारी ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को दी गई है। रविवार को केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों समेत करीब 3500 पदाधिकारियों को बुलाया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    यूपी BJP अध्यक्ष चुनाव: नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान- बोले- कोई पद छोटा या बड़ा नहीं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभी नामांकन दाखिल हुआ है। जांच चल रही है।…


    Spread the love

    7 बार के सांसद पंकज चौधरी ने UP BJP अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, CM योगी बने प्रस्तावक

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम…


    Spread the love