मोटाहल्दू : स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों लोगो ने कराई जाँच

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के संयुक्त तत्वाधान में हल्दुचौड़ डूंगरपुर स्थित पंचायत घर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और साथ में दवाई भी प्राप्त की।

इससे पूर्व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ क्षेत्र विधायक नवीन चंद्र दुमका व ग्राम प्रधान मीना भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। उक्त शिविर में डेंटिस्ट, बाल रोग, मेडिसिन, डॉइनोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में खबर लिखे जाने तक 50 से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था और शिविर जारी है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर संजय चौहान, डॉ नजमुल आकिब खान, डॉ शोभना मित्तल, डॉ राकेश, डॉ रूपाली, डॉ किरन कुँवर, डॉ साकेत, डॉ गाय हेमलुम, डॉ सोनू, डॉ अनन्त सेमवाल, भाष्कर भट्ट, डॉ रवि लसपाल, डॉ कविता कनेरी, डॉ प्रतीक्षा कनोजिया, एपी सिंह, भावना जोशी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  हरीश रावत का छलका दर्द: खाई मां की सौगंध? कहा- सच के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…