नैनीताल / हल्द्वानी : जिले में अब अपात्र राशन कार्ड बनवाया है तो करां लें निरस्त, वरना हो सकती है कार्यवाही ।

खबर उन लोगों के लिए है जो विभिन्न योजनाओं के लिए अपात्र होने के बाद भी अपने राशन कार्ड से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर पात्र व्यक्तियों के हक पर डाका डाल रहे हैं। यदि आप भी उनमें शामिल हैं तो जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को बदलवा लें। क्योंकि जिला प्रशासन ने पात्रता के अनुसार राशन कार्डधारकों के सत्यापन का काम शुरू करा दिया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आम लोगों के हितों को देखते हुए राशन कार्डधारकों का सत्यापन करते हुए जिले में लाभार्थियों का चयन और अपात्र परिवारों के राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वह स्वयं यह देख लें कि कहीं उन्होंने राशन कार्ड की पात्रताओं के विपरीत गलत राशन कार्ड तो नहीं बनाया है। कहा कि कार्डधारकों की पात्रता के अनुसार जो भी अपात्र राशन कार्डधारक हैं, वह उसे निरस्त करा लें। कहा कि जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड न बना हो या जिन लोगों के राशन कार्ड में फोटो तथा आधार कार्ड ऑनलाइन नहीं हैं, वह एक पखवाड़े के भीतर आवश्यक अभिलेख जमा करा लें।

और पढ़े  देहरादून: ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी,आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…