मुख्यमंत्री योगी ने दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं..

Spread the love

आज पूरा विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई देते हुए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि हमारे देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे। आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग ही उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे, लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है। योग से प्रेम बढ़ा है। जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में, राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का जायजा
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *