मुंबई क्रूज रेड :राकांपा का आरोप – एनसीबी की हिरासत में11 लोग थे, आखिरकार किसके कहने पर भाजपा नेता के रिश्तेदार समेत 3 को क्यों छोड़ा गया ?

Spread the love

मुंबई क्रूज शिप पर हुई रेड मामले में राकांपा नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि क्रूज शिप पर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से तीन लोगों को बिना पूछताछ के छोड़ दिया गया।
नवाब मलिक ने दावा किया कि क्रूज पर हिरासत में लिए गए 11 लोगों में भाजपा नेता मोहित भारतीय का रिश्तेदार ऋषभ सचदेवा भी शामिल था, जिसे बाद में बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इसके अलावा रेड में पकड़े गए प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला को भी दो घंटे बाद छोड़ दिया गया था। नवाब मलिक ने सवाल किया कि यह सब किसके इशारे पर किया जा रहा था? 

स्वतंत्र तरीके से जांच करे एनसीबी
नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी इस मामले में ठीक तरह से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीबी बिना किसी के इशारों में आए स्वतंत्र तरीके के मामले की जांच करे। उन्होंने मांग की कि एनसीबी की छापेमारी की जांच के लिए अलग से एक जांच आयोग बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखने की बात कही है। 

वसूली गिरोह चलाने का आरोप
इससे पहले नवाब मलिक ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर हुई कार्यवाई को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि यह पूरी रेड भाजपा से प्रभावित थी। पार्टी के कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा था कि आर्यन खान और दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट था। आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनीष भानुशाली के साथ मिलकर एनसीबी लोगों को परेशान कर रही है और उन्हें अपने जाल में फंसाकर वसूली गिरोह चला रही है।
वायरल फोटो पर भी उठाए थे सवाल
उन्होंने एक वीडियो भी सार्वजनिक किया था। इसमें रेड के दौरान मनीष भानुशाली और केपी गोसावी एनसीबी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें केपी गोसावी दिखाई दे रहे हैं। एनसीबी ने कहा था कि फोटो वाला व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी नहीं है, जिसके बाद नवाब मलिक ने सवाल पूछा कि तो फिर वह वहां क्या कर रहे थे?

और पढ़े  इलेक्ट्रिक वाहन- भारत में ईवी बिक्री 24.6% बढ़ी, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेज उछाल

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *