माँ अन्नपूर्णा देवी एक रात्रि के लिए श्री रामलला के जन्मभूमि में हुई विराजमान..

Spread the love

माँ अन्नपूर्णा देवी एक रात्रि के लिए श्री रामलला के जन्मभूमि में हुई विराजमान
माता अन्नपूर्णा देवी की पुर्नस्थापन यात्रा देर रात्रि पहुंची अयोध्या, अयोध्या में कई स्थानों पर हुआ स्वागत उतारी गई आरती, आज सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए होगी रवाना
अयोध्या. माता अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा देर रात्रि अयोध्या धाम पहुंची। इस दौरान अयोध्या जनपद सीमा रुदौली सहित कई भव्य स्वागत भी किया गया। वाहन रात्रि विश्राम के लिए माता अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा को राम जन्मभूमि परिसर में स्थित श्री रामलला के दरबार में सुरक्षित पहुँचाया गया। जहां से आज सुबह विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद वाराणसी के लिए यात्रा रवाना होंगी
107 वर्ष पहले वाराणसी से माता अन्नपूर्णा देवी की चोरी हुई प्रतिमा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात समुंदर पार कनाडा से अपने देश की सांस्कृतिक धरोहर व पहचान को बनाये रखने के लिए सहरानीय प्रयास कर वापस ले आये। और जल्द ही यह प्रतिमा अपने स्थान को सुशोभित करने के लिए प्रतिष्टित की जाएगी। कनाडा से माता अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति आने के बाद केंद्र सरकार के द्वारा भव्य यात्रा के तहत वाराणसी पहुंचेगा। आज यह यात्रा देर रात्रि लगभग 1 बजे राम की नगरी पहुची है। और श्री रामलला के जन्मस्थान पर पूजन अर्चन के बाद विश्राम कराया गया।


Spread the love
और पढ़े  इलाहाबाद HC ने पूछा- पर्याप्त समय के बावजूद इंजीनियर को क्यों नहीं बचाया, क्या कदम उठाये
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *