महंगाई डायन खाए जात है : 1 जुलाई से अमूल दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी।

कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।
अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी। इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। 

इसलिए बढ़ी कीमत
उन्होंने कहा, ‘अमूल दूध की कीमतों में कल से पूरे भारत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। नई कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध पर भी लागू होंगी।’ सोढ़ी ने कहा कि खाद्य महंगाई बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।
 इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में 30 से 40 फीसदी, परिवहन लागत में 30 फीसदी और ऊर्जा लागत में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है।

और पढ़े  अमेरिका में हैकर्स का फिर हमला: एफबीआई के आपराधिक रिकॉर्ड्स में दूसरी बार लगी सेंध, जानें यह कितना खतरनाक
  • Related Posts

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…

    लॉरेंस के करीबी गोल्डी पर यूएस ने कसा शिकंजा: एफबीआई ने घोषित किया मोस्ट वांटेड भगोड़ा, रखा ₹9 करोड़ का इनाम

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश में अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआ ने उसे अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड…