रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण पहले से ही दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल मची हुई थी, लेकिन गुरुवार को रूसी हमले के बाद तो जैसे हाहाकार मच गया। शेयर बाजार धड़ाम हो गया और कच्चे तेल के भाव आसमान पर जा पहुंचे। रूस-यूक्रेन भले ही भारत से हजारों मील दूर हों, लेकिन दोनों देशों के बीच ये युद्ध सीधे तौर पर भारतीयों की जेब पर असर डालेगा। यानी देशवासियों को महंगाई की मार के लिए तैयार रहना होगा।
ये सब चीजे होगी महंगी-
पेट्रोल डीजल
सीएनजी रसोई गैस
सब्जी फल
खाने का तेल
खाद
मोबाइल
लैपटॉप
गैस









