“मन की बात” – प्रधानमंत्री मोदी आज 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, ये उनका 78 वां संबोधन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह उनका 78वां संबोधन होगा। इस दौरान वह देश में बढ़ते कोरोना के मामले और तेजी से चल रहे टीकाकरण की स्थिति को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

नरेंद्र मोदी सुबह आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क तथा आकाशवाणी समाचार वेबसाइट के साथ एप पर भी प्रसारित किया जाएगा। 

मन की बात कार्यक्रम का आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना जा सकेगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में रात आठ बजे फिर से सुना जा सकता है।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू, 2 हजार लोगों तक पहुंचेगी मदद
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…