भारत में 24 घंटे में मिले कोरोना के 21257 नए केस, 279 लोगों की हुई मौत ।

Spread the love

भारत में गुरुवार को कोरोना के 21,257 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं, 24,395 लोगों ने बीमारी को मात देकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं , जबकि 279 लोगों की जान चली गई। कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई है। 2,40,221 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.38 करोड़ के पार पहुंच गई। कोरोना के सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हैं। वहीं, 4 लाख 49 हजार लोगों की जान जा चुकी है। नवरात्र के पहले दिन यानी गुरुवार को बीते 24 घंटे की आई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी थी। कोरोना के दैनिक मामलों में अचानक से उछाला देखने को मिला था।
दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से डॉक्टर और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए केस आए थे। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी थी। राहत की बात है कि नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है।


Spread the love
और पढ़े  फार्महाउस की अवैध पार्टी में नेताओं और व्यापारियों का लगा जमघट, पुलिस ने जब्त किया नशीला पदार्थ
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *