कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़तोरी होने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 491 लोगों की जान चली गई, जबकि 39,125 मरीज ठीक हुए है। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब यह संख्या 40 हजार के पार पहुंची है। इससे पहले आंकड़े 40 हजार के नीचे थे। 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई।







