बड़ी खबर-
Ukraine war : यहां पेट्रोल 254 रुपये प्रति लीटर हुआ, डीजल के दाम भी 214 रुपये प्रति लीटर हुआ।।

Spread the love

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की श्रीलंका में सहयोगी कंपनी ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं। एक महीने में तीसरी बार यह बढ़ोतरी की गई है। लंका इंडियन ऑयल कंपनी (एलआईओसी) ने कहा, डीजल के दाम 75 रुपये प्रति लीटर व पेट्रोल के 50 रु. प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। अब देश में पेट्रोल 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल 214 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
कंपनी का कहना है कि श्रीलंकाई रुपये की कीमत में भारी गिरावट के कारण उसने यह फैसला किया है। बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है। एलआईओसी के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा, सात दिन के भीतर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में 57 रुपये की गिरावट आई है। तेल और गैसोलिन उत्पादों की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ा है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। गुप्ता ने कहा, ‘‘तेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कीमतों के कारण हमें अभी बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है, ऐसे में कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दाम बढ़ाने के बावजूद भारी घाटा वहन करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  होर्मुज में फंसे हैं 230 जहाज: यूएई ने ईरान को घेरा, कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाना बंद करे तेहरान
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *