बड़ी खबर – सरकार ने जारी की चेतावनी :- भारत में प्रतिबंधित होंगी ये वाली वेबसाइट्स-यूट्यूब चैनल । आप भी देखें ।।

Spread the love

केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठी खबरें फैलाने वाली वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत विरोधी कंटेंट फैलाने और साजिश रचने वाले ऐसी वेबसाइट्स और चैनल्स पर कार्रवाई जारी रहेगी।गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2020 में भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाने वाले 20 यूट्यूब चैनल्स और दो वेबसाइट्स को ब्लॉक किया था। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में सरकार ने खुफिया एजेंसियों की मदद भी ली थी।सरकार के इसी कदम लेकर जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा, “मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि कई बड़े देशों ने हमारे इस कदम का संज्ञान लिया। यूट्यूब ने भी आगे आते हुए उन्हें प्रतिबंधित करने का काम किया।”

ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी वेबसाइट या चैनल से झूठ फैलाने का काम किया जाता है या समाज को बांटने की कोशिश होती है, तो उन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

दिसंबर में जिन वेबसाइट्स और चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया था, वे भारत में कश्मीर, भारतीय सेना, जनरल बिपिन रावत, राम मंदिर और अल्पसंख्यक समुदायों के विषय में झूठी खबरें चला रहे थे। केंद्र सरकार ने कार्रवाई के साथ ही इन चैनल्स की एक लिस्ट भी प्रकाशित की थी


Spread the love
और पढ़े  अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयरस्ट्राइक-  दोनों देशों में बढ़ा तनाव, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *