मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के 11 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
बैठक में फैसला लिया गया कि एक अगस्त से प्रदेश में कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे। वहीं, संघ लोक सेवा की प्रिमलरी परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार 50 हजार रुपए देगी। साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रिमलरी परीक्षा पास करने वाले टॉप 100 बच्चों को भी सरकार 50 हजार रुपए देगी।








