बड़ा दर्दनाक हादसा –
उत्तराखंड : राज्य के चंपावत में बरात से वापस आ रहा वाहन गिरा खाई में, 14 बरातियों की मौत।।

Spread the love

चंपावत में एक बड़ी अनहोनी हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत हो गई। चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम...
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *