चमोली : ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश,एक अभियुक्त गिरफ्तार,3 फरार।

03 फरवरी को चमोली जिले के पोखरी बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का थाना पोखरी पुलिस ने कड़ी मस्सकत के बाद नेपाली मूल के एक चोर को गिरफतार कर लिया है। जबकि ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी में शामिल अन्य तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं।

बताते चलें कि तीन फरवरी को पोखरी बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान में रात के समय हुई चोरी में अज्ञात के खिलाफ दुकान स्वामी भूषण शाह द्वारा थाना पोखरी में तहरीर दी गई थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में चोरी जैसे संगीन अपराध का शीघ्र अनावरण करने निर्देश दिए थे।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियोग में त्वरित निस्तारण के लिए अज्ञात अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेजों और सर्विलांस की मदद से आज चोरी में शामिल एक अभियुक्त मदन बहादुर शाही को पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर गजेड़ गांव के समीप गिरफतार कर लिया और पूछताछ में उसने अपने तीन और साथियों को चोरी में शामिल होने की बात कही।वे अभी फरार चल रहे हैं।जि
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चोरी का अभियुक्त पोखरी विकास खंड में पोखरी-गोपेश्वर सड़क निर्माण में मजदूर है उसे गजेड़ गांव के समीप गिरफ्तार किया गया तथा चोरी में उसने तीन और नेपाली मूल के लोगों का होना बताया है जो अभी फरार चल रहे हैं। बताया कि अभियुक्त के पास से पांच जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद की गई है जिनकी कीमत करीब 22 हजार रुपए है।तीन अन्य फरार अभियुक्तों में तपेंद्र शाही, एपिन बहादुर व अनिल बहादुर सभी नेपाल निवासी हैं।
चोरी का खुलासा और गिरफ्तारी करने में पुलिस उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, कांस्टेबल मनोज सुंद्रियाल, तारा सिंह सहित सर्विलांस की टीम से कांस्टेबल चन्दन नगरकोटी एवं राजेन्द्र शामिल थे।

और पढ़े  देहरादून: अग्निवीर भर्ती को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, गोदियाल-प्रीतम-हरक ने की योजना खत्म करने की मांग
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…