लालकुआं : हरदा दून में, उनका मन लालकुआं में, जुटे है विकास का खाका तैयार करने में, जिसने बसाया बिंदुखत्ता हरदा बनाएंगे उस महापुरुष के नाम का शिलालेख, और बनेगा शहीद मोहनगिरी नाम से स्टेडियम।।।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाद अभी भी क्षेत्र के लिए लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद भले ही अधिकांश दावेदार अपने हार जीत का गणित जुटाने में लगे हो, लेकिन हरदा विकास का खाका तैयार करने में जुटे हुए हैं। हरदा भले ही देहरादून में हैं लेकिन उनका मन लालकुआं में ही है।
सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपनी बात जनता तक पहुंचाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत “हरदा” की ओर से सोमवार को बिंदुखत्ता के लिए डाली गई एक पोस्ट पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पोस्ट को सुनकर लालकुआं और बिंदुखत्ता के लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपनी पोस्ट में हरदा का कहना है कि बिंदुखत्ता, उत्तराखंडी स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है, जहां भूमिहीन लोग हैं, जिनके पास कुछ नहीं था, मगर जीवन था जो दांव पर लगा दिया। आज का बिन्दुखत्ता उनकी ही देन है। मेरी हार्दिक इच्छा है कि यदि मैं विधायक चुना गया तो
शहीद मोहन गिरी गोस्वामी जी के नाम पर जो स्टेडियम बनेगा, उसमें एक बड़ा शिलालेख अपनी विधायक निधि से बनाऊं। उस शिलालेख में मैं उन पराक्रमी पुरुषों का नाम अंकित करना चाहता हूंँ जिन्होंने प्राथमिक चरण में बिंदुखत्ता को बसाया और अपना सब कुछ अर्पित करके संघर्ष को आगे बढ़ाया। आज के बिंदुखत्ता की बुनियाद डाली।
मालूम हो कि रावत बिंदुखत्ता क्षेत्र को मालिकाना हक और राजस्व गांव का दर्जा देने का वादा वहां की जनता से पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए वह कई वादे कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि हरदा की विकास परक सोच के लिए उन्हें चुनाव में क्षेत्र से काफी समर्थन मिला है।

और पढ़े  हरिद्वार: सिडकुल में उद्योगों का बड़ा मंच, इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का CM धामी किया शुभारंभ
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…