वाहन दुर्घटनाग्रस्त पुलिस ने किया रेस्कयू..

धुमाकोट- पुलिस कंट्रोल रूम से थाना धुमाकोट पर सूचना प्राप्त हुई कि धुमाकोट-भौंन मोटर मार्ग पर एक डम्फर सुबह 8 बजे खाई में गिर गया । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक तिवारी मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरिओम पुत्र जमन सिंह चौधरी (उम्र 40 वर्ष) नि0 इंद्रानगर, खताड़ी रामनगर, जनपद अल्मोड़ा का रेस्क्यू किया गया। उक्त वाहन जिस मार्ग पर जा रहा था उक्त मार्ग पर पुस्ता मिट्टी का बना एवं कमजोर होने के कारण टूट गया, जिस कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त में वाहन चालक एवं भवन सामग्री थी। वाहन चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा, धुमाकोट भेजा गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी, कृष्णानन्द रतूड़ी, दीपक चन्द्र, गणेश चन्द्र शामिल रहे।

और पढ़े  देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…